Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: डीएम की पहल पर चंपावत में ग्रामीण भांग की खेती छोड़ मछली पालन में जुटे, भांग के खेतों में बनने लगे मछली तालाब

Laxman Singh Bisht

Mon, May 29, 2023
  डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी द्वारा भांग की खेती को हतोत्साहित कर ग्रामीणों को सम्मानजनक आजीविका प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम पंचायत बसान के राजस्व ग्राम गौड़ी में मनरेगा योजना से निर्मित छ मत्स्य तालाबों में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा मत्स्य बीज डाले गए। पूर्व में इन ग्राम में भांग की खेती की जाती थी। मनरेगा योजना से मत्स्य तालाब बनाने की पहल से वर्तमान में जनपद में मत्स्य तालाब विकसित किए गए हैं। आजीविका सर्जन के लिए मनरेगा योजना से 6 मत्स्य तालाबों का निर्माण छ लाख धनराशि की लागत से किया गया है। उक्त कार्य से ग्रामीण संतुष्ट हैं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार पंत, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक संजीव पाठक, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडे, सहायक खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, डीपीओ रचना कोरंगा, ग्राम विकास अधिकारी सरिता जोशी नैथानी, जे0ई0 मनरेगा पंकज पाटनी, रोजगार सहायक आनंद मेहरा, पूरन सिंह बोरा, ग्राम प्रधान मनीषा बोरा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें