Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर 24 सितंबर को लोहाघाट में आयोजित होगा वृहद बहुद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर लोगों की कई समस्याओं का होगा समाधान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी जानकारी

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 13, 2023
  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत शिवानी पासबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत द्वारा विकास खण्ड लोहाघाट के राजकीय इन्टर कालेज में दिनाँक 17 सितम्बर, 2023 को वृहद बहुद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाना था, लेकिन अब यह शिविर मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अब दिनाँक 24 सितम्बर को सवेरे 10:00 बजे से राजकीय इन्टर कालेज लोहाघाट में आयोजित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस बहुउद्देशीय शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा लोगों की कई समस्याओं का समाधान किया जाएगा शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप लगाकर लोगों का उपचार कर निशुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा

विज्ञापन

जरूरी खबरें