Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

बाराकोट:ग्रामीण की जिलाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास व शौचालय देने की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी के निर्देश पर साइलेज कंपनी का हुआ भुगतान 2 दिन के भीतर मिलने लगेगा साइलेज।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 8, 2026

सीएम धामी के निर्देश पर साइलेज कंपनी का हुआ भुगतान 2 दिन के भीतर मिलने लगेगा साइलेज।

प्रदेश के किसानों ने मुख्यमंत्री धामी को दिया निर्देश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश के पशुपालकों को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री घसियारी योजना का संचालन किया जा रहा है। पर सहकारिता विभाग के द्वारा साइलेज कंपनी का भुगतान न करने से साइलेज कंपनी प्रबंधकों के द्वारा प्रदेश में साइलेज की आपूर्ति रोक दी गई थी। जिस कारण चंपावत जिले सहित प्रदेश के सभी पशुपालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। चंपावत जिले के डेयरी संचालक व भाजपा प्रवक्ता राजेश बिष्ट व पशुपालकों के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत से पशुपालकों की दिक्कतों को देखते हुए साइलेज कंपनी का भुगतान कर पशुओं के लिए साइलेज की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की थी। मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा तत्काल 24 घंटे के भीतर संज्ञान लिया गया । राजेश बिष्ट ने बताया पशुपालकों की गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सहकारिता विभाग के द्वारा साइलेज कंपनी का बकाया 10 करोड रुपए का भुगतान कर दिया गया। उन्होंने बताया कंपनी के प्रबंधकों ने आश्वासन दिया है 2 दिन के भीतर पूरे प्रदेश में साइलेज की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। समस्या का समाधान होने पर राजेश बिष्ट सहित प्रदेश के पशुपालकों ने उनकी समस्या का तत्काल संज्ञान लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है।

जरूरी खबरें