Saturday 18th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पिता की ढाल बनी बेटी गुलदार से बचाई जान। घर के भीतर घुसकर टीवी देख रहे पिता पर गुलदार ने किया हमला।

चंपावत:सिमल्टा में तेंदुए का हमला एक घायल, ग्रामीणों ने घर में बंद किया तेंदुवा

चंपावत:दूरस्थ ग्राम झालाकुड़ी पहुँची जन-जन की सरकार, 47 शिकायतों एवं आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई

चंपावत/ लोहाघाट महायोजना-2041 पर सुझाव व आपत्तियों पर 21 जुलाई को जिला कार्यालय सभागार में होगी बैठक

भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 18 जुलाई को चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:डीएम के निर्देश पर बीडीओ बाराकोट ने चोमेल में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 10, 2025

डीएम के निर्देश पर बीडीओ बाराकोट ने चोमेल में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा।

सामाजिक कार्यकर्ता अजय बिष्ट ने जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी के सामने रखी थी समस्या।

मामले में तत्काल हुई कार्यवाही। सोमवार को चंपावत में जिलाधिकारी मनीष कुमार के जनता दरबार में चोमेल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व जीआईसी चौमेल के एसएमसी अध्यक्ष अजय बिष्ट ने जिलाधिकारी के सामने बारिश से जीआईसी चोमेल भवन व खेल मैदान की दीवारों के ध्वस्त होने तथा अन्य नुकसान के मामले को जिलाधिकारी के सामने रखा तथा जिलाधिकारी से जल्द से जल्द स्कूल भवन व फील्ड की सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण की मांग की थी । मामले में जिलाधिकारी चंपावत में तत्काल संज्ञान लेते हुए बीडीओ बाराकोट मोनिका पाल को क्षेत्र का दौरा कर नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उन्हें देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर आज मंगलवार को बीडीओ बाराकोट मोनिका पाल ने अपनी टीम के साथ चौमेल क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान अजय बिष्ट ने उन्हें आपदा से क्षतिग्रस्त स्थलों का मौका मुआयना कराया। बीडीओ मोनिका पाल ने मौका मुआयना कर जल्द समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कहा जल्द आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी चंपावत को सौंप दी जाएगी। वही अजय बिष्ट व ग्रामीणों ने समस्या का तत्काल संज्ञान लेने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया तथा जिलाधिकारी के जन मिलन कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी भावेश गहतोड़ी, जे.ई दीपक कालाकोटी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपाल बिष्ट मौजूद रहे।

जरूरी खबरें