Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट: डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में आवारा गोवंश को रेस्क्यू कर गौसदन भेजा 

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 26, 2023
  डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा जिले में आवारा घूम रहे गौवंसो का संज्ञान लेते हुए सक्षम अधिकारीयो को तत्काल आवारा गौवंसो का रेस्क्यू कर नजदीकी गौ सदन में भेजने के निर्देश दिए गए थे डीएम पांडे के निर्देश के बाद चंपावत जिले में घूम रहे आवारा गौवंसो को रेस्क्यू कर गौसदन भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है मंगलवार को डीएम के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक अधिकारी के नेतृत्व में लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंश को रेस्क्यू टीम ने पकड़कर मण पसोली के गौसदन भेजा गया खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी ने बताया आज चलाएंगे अभियान में लोहाघाट के पाटन पाटनी ,जीआईसी खेल मैदान ,टीआरसी और जयंती भवन से 23 गौवंश को पकड़ कर गौसदन भेजा गया है तथा अभियान जारी है अधिकारी ने लोगों से अपने गौ वंश को आवारा न छोड़ने की अपील करी है उन्होंने कहा अगर कोई भी व्यक्ति गौवंश को आवारा छोड़ते हुए पकड़ा गया उसके खिलाफ कार्रवाई करी जाएगी उन्होंने बताया लोहाघाट पालिका क्षेत्र से भी 18 गौवंश को गौसदन भेजा गया है अधिकारी ने बताया अभियान में नगर पालिका लोहाघाट के कर्मचारियों , पर्यावरण मित्रों ,पीआरडी जवानों व ग्रामीणों के द्वारा सहयोग किया गया मालूम हो कुछ संवेदनशील लोगों के द्वारा छोड़े गए गोवंश के द्वारा लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के अलावा कई लोगों को चोटिल भी कर दिया गया था तथा गौवंसो के सड़कों में घूमने और बैठने के कारण वाहन दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ चुका था इस मामले का डीएम चंपावत के द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया और पहली बार जिले में एक बड़ा अभियान चलाते हुए आवारा गौबंसो को छत देने के साथ-साथ लोगों की समस्या का भी समाधान हुआ जिसके लिए क्षेत्र वासियों के द्वारा डीएम पांडे को धन्यवाद दिया गया

विज्ञापन

जरूरी खबरें