रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट के रामलीला मैदान के पास पालिका के द्वारा लगाया गया सोलर हैंड पंप पिछले चार-पांच दिनों से खराब पड़ा हुआ था। इस हैंड पंप पर पेयजल के लिए नगर की काफी जनता निर्भर रहती थी। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों के द्वारा लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा से हैंडपंप मरम्मत की मांग की गई थी। समस्या का संज्ञान लेते हुए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के निर्देश पर हैंडपंप की मरम्मत की गई इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पालिका अध्यक्ष के द्वारा खुद मौके पर मौजूद रहकर हेंड पंप की मरम्मत का कार्य करवाया गया। पालिका अध्यक्ष ने बताया बाहर से मैकेनिक बुलाकर सोलर हैंड पंप को ठीक करवा दिया गया है। अब हैंडपंप सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पालिका को सूचना करें जिस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हैंड पंप की मरम्मत करने के लिए लोगों ने पालिका अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।