Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जन्म जयंती के अवसर पर जिला पत्रकार संगठन ने गोष्ठी का किया आयोजन,मुंशी प्रेमचंद को किया याद

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 31, 2023
  साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र की 143 वी जयंती के अवसर पर चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिला सूचना सभागार में जिला सूचनाधिकारी गिरिजाशंकर जोशी जी के आतिथ्य व संगठन के जिलाध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओळी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं द्वारा मुंशी प्रेमचंद के जीवन मे प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने लेखनी के माध्यम से जनसरोकार के मुददों व परिस्थितियों को साहित्य व उपन्यास के माध्यम से दर्शाया । गोष्ठी में बोलते हुए जिला सूचनाधिकारी ने कहा की मुंशी प्रेमचंद ने समाज की पीड़ा को साहित्य व रचनाओं के माध्यम से उठाया उन्होंने कहा मुंशी प्रेमचंद भारत के उपन्यास सम्राट माने जाते थे जिनके युग का विस्तार सन 18 80 से 1936 तक है यह कालखंड भारत के इतिहास में बहुत महत्व का है इस युग में भारत का स्वतंत्रता संग्राम नई मंजिलों से गुजरा जिला सूचना अधिकारी ने कहा मुंशी प्रेमचंद्र का वास्तविक नाम धनपत राय श्रीवास्तव था वे एक सफल लेखक, देशभक्त नागरिक, कुशल वक्ता ,जिम्मेदार संपादक और संवेदनशील रचनाकार थे बीसवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में जब हिंदी में काम करने की सुविधाएं तक नहीं फिर भी इतना काम करने वाला लेखक उनके सिवा कोई दूसरा नहीं हुआ। वही वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर जोशी ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द्र ने गरीबी व मानवता को संदर्भित कर अपने उपन्यासों में जोड़ा उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है लेकिन मुंशी जी ने गुलामी में श्रेष्ठ भारत की कल्पना की । कार्यक्रम में दिनेश भट्ट, जीवन बिष्ट , आशागोस्वामी, ने अपने अपने विचार रखे । गोष्ठी का संचालन सतीश जोशी ने किया । इस अवसर पर सुधीर, संजय, नेहा, सुरेश गडकोटी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें