Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:स्कूलों में अवकाश की झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ डीएम के आदेश पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज पुलिस करेगी कार्यवाही 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 13, 2023
स्कूलों में अवकाश की झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज पुलिस करेगी कार्यवाही भारत मौसम विभाग देहरादून की मौसम की चेतावनी के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, डीडीएमए चम्पावत नरेंद्र सिंह भंडारी के अनुमोदन उपरान्त समय-समय पर जिले के विद्यालयों में अवकाश हेतु आदेश जारी किये जाते हैं।   जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार 13 जुलाई को किसी भी प्रकार का कोई भी अवकाश से संबंधित आदेश जारी नही किया गया था, परंतु किसी व्यक्ति द्वारा 13 जुलाई को भी अवकाश घोषित होने का फर्जी आदेश सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था।इस संबंध में जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे द्वारा अवकाश की भ्रामक सूचना फैलाने वाले अंजान व्यक्ति के खिलाफ थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें