Thursday 5th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

चंपावत:देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : सुरेश जोशी

चंपावत:छतार में वेदांती होली का उल्लास, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सहभागिता

चंपावत:डीएफओ विहीन आदर्श चंपावत में बनाग्नि से कैसे निपटेगा वन विभाग।

नानकमत्ता:उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन। सीएम ने जतायादुख

: एसपी के आदेश पर रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चंपावत पुलिस ने चलाया अभियान,कईयों के कटे चालान

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 22, 2023
रेट्रो साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के खिलाफ चंपावत पुलिस ने चलाया अभियान एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर वाहनों में लाउडस्पीकर, प्रेशर हार्न, मल्टी टोन हार्न, मोडिफाईड साईलेन्सर/मफलर आदि का प्रयोग करने वाले 22 वाहन चालकों व इन उपकरणों की बिक्री करने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध चंपावत पुलिस ने चालानी कार्यवाही करी है एसपी चंपावत देवेन्द्र पींचा ने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक थाना प्रभारियों, यातायात प्रभारियों को जनपद चम्पावत में वाहनों में प्रेशर हार्न, मल्टी टोन हार्न, मोडिफाईड साईलेन्सर/मफलर और अन्य शोर बढाये जाने वाले उपकरणों का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों तथा उक्त उपकरणों की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है जिसके बाद चम्पावत जिले में पुलिस द्वारा चलाये जा रहें अभियान के तहत में जनपद चम्पावत के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा 22 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहनों से मल्टी टोन/प्रेशर हार्न/लाउडस्पीकर हटवाये गये, साथ ही उक्त उपकरणों की बिक्री करने वाले 01 व्यक्ति का कोर्ट का चालान किया गया । अभियान लगातार जारी है । वही लोगों के द्वारा पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान की सराहना करी जा रही है

जरूरी खबरें