रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश
Laxman Singh Bisht
चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार चम्पावत जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी की गई है। इस स्थिति को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मनीष कुमार द्वारा जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों, आईआरएस अधिकारियों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और अन्य संबंधित संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल मार्ग खुलवाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी तथा पुलिस थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा संबंधी उपकरणों के साथ अलर्ट मोड पर रहेंगे। आपदा की स्थिति में फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री और मेडिकल व्यवस्था के साथ-साथ छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की आपदा या आपातकालीन स्थिति की सूचना तुरंत जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नंबरों (05965-230819, 230703, 7579060090, 7895318895) पर दें। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलर्ट अवधि के दौरान अपने मोबाइल फोन चालू रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।