Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत मे भाला लगने से रीठा साहिब निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र की दर्दनाक मौत।

बाराकोट:खेती काकड़ी में गुलदार का आतंक जारी बकरी व बछड़े को बनाया निवाला बच्चों का स्कूल जाना बंद

बाराकोट: सामाजिक सद्भावना गोष्ठी का एलिट चिल्ड्रन एकेडमी में हुआ कार्यक्रम

लोहाघाट के शगुन मुरारी ने आईबीपीएस क्लर्क यूनियन बैंक परीक्षा में उत्तराखंड में हासिल किया पहला स्थान।

चंपावत :शिक्षक कार्मिकों ने कसी कमर पुरानी पेंशन के लिये 26 अप्रैल को चम्पावत में होगी पेंशन जनाक्रोश रैली

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत मे भाला लगने से रीठा साहिब निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र की दर्दनाक मौत।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 18, 2026

भाला लगने से रीठा साहिब निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र की दर्दनाक मौत।

पॉलिटेक्निक की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे थे छात्र तभी घटी दुर्घटना।

चंपावत नगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गोरल चौड़ मैदान में आज शनिवार सुबह भाला फेंकने का अभ्यास करने के दौरान भाला राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र को लग गया जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया । छात्र को तत्काल जिला अस्पताल चंपावत ले जाया गया जहां इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चंपावत में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है ।आज प्रतियोगिता का पहला दिन था ।गोरल चौड़ मैदान में सभी छात्र अभ्यास कर रहे थे।सुबह 8:00 बजे करीब कुछ छात्र फुटबॉल और कुछ युवक जैवलिन थ्रो का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान एक छात्र के द्वारा भाला फेंका गया भाला फुटबॉल की प्रैक्टिस कर रहे छात्र सोमेंद्र सिंह बोहरा ( 20 ) को जा लगा जानकारी के मुताबिक भाला सोमेंद्र के कंधे के बगल से होता हुआ गर्दन के अंदर तक धंस गया।छात्र को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । पुलिस के द्वारा पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है ।

सोमेंद्र सिंह बोहरा रीठा साहिब के मछियाड गांव के रहने वाले थे और चंपावत जूप वार्ड में अपनी बुआ के यहां रहकर पॉलिटेक्निक में पढ़ाई कर रहे थे। वह पॉलिटेक्निक में सेकंड ईयर के छात्र थे। उनके पिता भूपाल सिंह बोहरा गुजरात में नौकरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक राजकीय पॉलिटेक्निक में स्पोर्ट्स टीचर तक नहीं है और बिना शिक्षकों की देखरेख में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हो रही थी। आज पहले दिन बड़ी दुर्घटना सामने आई है।पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य विनय शर्मा को इस घटना को लेकर कई बार फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।पीएमएस एचएस ह्यांकी ने बताया कि भाला छात्र के गर्दन और कंधे के बगल में लगा था जो अंदर तक धंस गया था। संभावित है ऑक्सीजन सप्लाई रुक गई होगी और अत्यधिक रक्त स्राव हो गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । मृतक छात्र के पिता गुजरात से रवाना हो चुके हैं ।

जरूरी खबरें