Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:सबका विकास पार्टी का एक जनवरी से डीएम कार्यालय में अनिश्चितकालीन किसान ऋण माफी आंदोलन।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

सबका विकास पार्टी का एक जनवरी से डीएम कार्यालय में किसान ऋण माफी आंदोलन।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की दूबड़ साधन सहकारी समिति में बकाएदारो की बकाया ऋण राशि को माफ करने, दूबड़ समिति में हुए 82 लाख रुपए गबन की एसआईटी जांच करने तथा किसानों का फसल बीमा करने की मांग को लेकर सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी ने एक जनवरी से डीएम कार्यालय चंपावत में किसान ऋण माफी अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। मामले को लेकर आज पार्टी के किसान संगठन की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा की अध्यक्षता तथा केशव दत्त भट्ट के संचालन मे टाक खंदक में आयोजित की गई। जिसमें इन तीन मांगों को प्रमुखता से रखा गया। तथा मांगे पूरी न होने पर एक जनवरी से जिलाधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया ।जिसके लिए 26 दिसंबर को जिलाधिकारी को किसान प्रकोष्ठ के द्वारा चार सूत्रीय मांग पत्र दिया जाएगा तथा एक जनवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा मालूम हो मामले में क्षेत्र के किसान नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में 52 दिन का आंदोलन कर चुके हैं । बैठक में खस्टी बल्लभ सकलानी ,भगवान बोरा , चूड़ामणि भट्ट ,भूवन बोरा, श्याम सिंह, भुवन मिश्रा, प्रयाग भट्ट ,चेत सिंह, त्रिभुवन सकलानी ,नवीन भट्ट ,रघुवर जोशी, केशव राम ,जय राम, हरीश भट्ट, हयात सिंह बोरा ,शिवराज सिंह, पुष्पा भट्ट ,निर्मला मथेला ,आनंद बल्लभ ,सूरज भट्ट , छतर राम आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें