Monday 3rd of August 2026

ब्रेकिंग

बागेश्वर:सोशल मीडिया पर महिला को बदनाम करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कुंनाड़ी प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त मार्ग को सुचारु करने का कार्य शुरू।

लोहाघाट:समस्याओं से जूझता लोहाघाट का राजकीय जिला शाखा पुस्तकालय। छात्र परेशान

चंपावत:डीएम के 'हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनायें जाने के दिशा निर्देश

बाराकोट: उप प्रधानों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:छिनकाछिना -सिमलखेत सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 18, 2026

छिनकाछिना -सिमलखेत सड़क में डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

एसडीएम को दिया ज्ञापन। दुर्घटनाओं को दावत दे रही सड़क में यात्रा करने को मजबूर ग्रामीण

चंपावत जिले के पाटी मुख्यालय के छिनकाछिना-सिमलखेत सड़क मे दो साल से डामरीकरण न होने से क्षेत्र की 15 से 20 ग्राम पंचायतो के ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। गुरुवार को क्षेत्र के आक्रोशित ग्रामीणों व वाहन चालकों ने सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क में जल्द डामरीकरण करवाने की मांग की तथा उपजिलाधिकारी पाटी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा यह सड़क 15 से 20 ग्राम पंचायतों को पाटी मुख्यालय को जोड़ती है पर 16 किमी लंबी इस सड़क में पिछले दो साल से डामरीकरण न होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों ने कहा विभाग ने सड़क मे रोड़े बिछाकर छोड़ दिया है। कहा आए दिन सड़क के बड़े बड़े गढ्ढो और रोड़ों में फिसल कर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। तथा इस सड़क में चलने से लोगों के वाहन खटारा हो चुके हैं। कहा इस सड़क में थुवा मौनी, सुनडूंगरा, गिजू बसान,बांस बस्वाडी, चौडाकोड,मौनकांडा, डसियाचामी सिमली, बरानी, जालछिना आदि ग्राम पंचायतों के लोग निर्भर हैं। ग्रामीणों ने कहा विभाग से कई बार कहने के बावजूद संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कहा जल्द समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे ।प्रदर्शन करने में सूरज कुमार, संजय कुमार,अजय कुमार,कैलाश राम, दीपक सिंह,गिरीश सिंह, सौरभ सिंह, धन सिंह, राजेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, सुभाष कुमार,निर्मल कुमार, सुभाष चंद्र, उत्तम सिंह, चान सिंह, रवि शंकर बरम प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, नवीन सिंह, प्रदीप सिंह,हरीश प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

मामले मे बी0सी नैनवाल, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई ने बताया सड़क में रोलिंग का कार्य चालू किया गया हैं। शीध्र ही डामरीकरण का कार्य चालू कर दिया जाएगा।hing...

जरूरी खबरें