Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:नगर पंचायत ने जि0पं0 की अनुमति के बिना कॉम्पेक्ट मशीन परिसर में डाल दिया गीला कूड़ा।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 23, 2026

नगर पंचायत ने जि0पं0 की अनुमति के बिना कॉम्पेक्ट मशीन परिसर में डाल दिया गीला कूड़ा।

पाटी ब्लॉक में सूखे कूड़े का निस्तारण करने के लिए जिला पंचायत चंपावत के द्वारा कॉम्पेक्ट मशीन लगाई गई है जिसमें क्षेत्र के सूखे कूड़े का निस्तारण किया जाता है। जिला पंचायत के अनुसार नगर पंचायत पाटी के द्वारा पंचायत का गीला कूड़ा बिना उनकी अनुमति के कंपैक्ट मशीन परिसर में डाल दिया गया। जबकि गीले कूड़े का निस्तारण ट्रेंचिंग ग्राउंड में किया जाता है। जिला पंचायत के द्वारा बताया गया जिला पंचायत अपने सूखे कूड़े का निस्तारण लोहाघाट के पाटन पाटनी व पाटी कंपैक्ट यूनिट में करती है और गीले कूड़े का निस्तारण लोहाघाट पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड में। जिला पंचायत का कहना है नगर पंचायत पाटी के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

जिला पंचायत का कहना है नगर पंचायत कंपैक्ट मशीन में सिर्फ सूखे कूड़े को ही लाए गीले कूड़े का निस्तारण पंचायत ट्रेंचिंग ग्राउंड में करें। जानकारी के मुताबिक कंपैक्ट यूनिट में अभी तक पानी की व्यवस्था तक नहीं हुई है। यूनिट को सुचारू चलाने के लिए पानी के कनेक्शन की सकता आवश्यकता है।

जरूरी खबरें