Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:पीपलढांग में जल देयक को लेकर स्थिति स्पष्ट निर्धारित दरों के अनुसार ही जारी किए गए बिल

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 21, 2026

पीपलढांग में जल देयक को लेकर स्थिति स्पष्ट निर्धारित दरों के अनुसार ही जारी किए गए बिल

पीपलढांग में जल बिल को लेकर भ्रम दूर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही देयक जारी: अधिशासी अभियंता

जनपद चम्पावत के पाटी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपलढांग में उपभोक्ताओं द्वारा पानी के बिल अधिक आने की शिकायतों पर अधिशासी अभियंता, जल संस्थान रवि प्रकाश डोबवाल ने स्थिति स्पष्ट की है।उन्होंने बताया कि पूर्व में गांव में स्टैंड पोस्ट व्यवस्था संचालित थी, जिसके माध्यम से एक ही जल स्रोत से लगभग 10 से 12 परिवार पानी का उपयोग करते थे। उस समय प्रति परिवार लगभग 258 रुपये वार्षिक जल देयक निर्धारित था।वर्तमान में “हर घर नल” योजना लागू होने के बाद प्रत्येक परिवार को अलग-अलग घरेलू जल संयोजन उपलब्ध कराया गया है। इस व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक उपभोक्ता का अपना स्वतंत्र जल कनेक्शन है, जिससे पीपलढांग में जलापूर्ति सीधे हर घर तक सुनिश्चित की जा रही है।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसके अनुसार प्रत्येक उपभोक्ता को विभागीय न्यूनतम दरों पर 143 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से जल देयक निर्धारित किया गया है। चूंकि अधिकांश उपभोक्ता एक वर्ष से अधिक समय से इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं, इसलिए लगभग 1720 रुपये वार्षिक बिल जारी किया गया है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा पूर्व में स्टैंड पोस्ट के लिए जल शुल्क जमा किया गया था, उस धनराशि को वर्तमान बिल में समायोजित किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत भी मिली है।साथ ही, सभी घरों में व्यक्तिगत जल संयोजन उपलब्ध होने के कारण स्टैंड पोस्ट की उपयोगिता समाप्त हो गई थी, जिसके चलते उन्हें बंद कर दिया गया है।अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नई व्यवस्था को समझते हुए जल का समुचित उपयोग करें।

जरूरी खबरें