Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट: नशे में रोक लगाने की मांग को लेकर लोगों ने निकाला मोन जुलूस सीएम को भेजा ज्ञापन पुलिस से नशे पर रोक लगाने की करी मांग

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 13, 2023
युवाओ में बढ़ते स्मैक के नशे के खिलाफ लोगों ने निकाला मोन जुलूस सीएम को भेजा ज्ञापन डीएम से करी मुलाकात लोहाघाट क्षेत्र के युवाओं में बढ़ती स्मैक के नशे की प्रवृत्ति को लेकर लोहाघाट क्षेत्र के लोगों ने स्मैक व अन्य नसो में रोक लगाने की मांग को लेकर अपनी धरोहर संस्था व लोहाघाट एकता मंच के बैनर तले नगर में मौन जुलूस निकालकर अपनी नाराजगी जताते हुए एसओ लोहाघाट मनीष खत्री के माध्यम से सीएम धामी को ज्ञापन भेजा तथा पहाड़ी क्षेत्र में हो रहे नशे के कारोबार में रोक लगाने की मांग करी जुलूस में बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी, महिलाएं व जनप्रतिनिधि शामिल रहे अपनी धरोहर संस्था के सतीश चंद्र पांडे ने बताया लोहाघाट क्षेत्र के युवा तेजी से स्मैक जैसे घातक नशे की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं जिस कारण क्षेत्र के अभिभावक काफी तनाव में रहते हैं कि कब उनका बच्चा स्मैक की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर ले जिस पर अंकुश लगाना अनिवार्य है जिसके लिए सस्था सभी वर्ग का सहयोग लेकर कार्य कर रही है पांडे ने कहा नशे पर रोक लगाने की मांग को लेकर डीएम चंपावत को भी ज्ञापन दिया जा रहा है वहीं महिलाओं में भी नशे के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला महिलाओं ने एसओ लोहाघाट मनीष खत्री से स्मैक व होटलो में शराब बेचने वालों व पिकनिक स्पॉटो में नशा कर हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है कई स्मैक तस्करों को जेल भेजा जा चुका है तथा नशे की गिरफ्त में आए युवाओं की लगातार काउंसलिंग करी जा रही है एसओ ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा पुलिस नशा तस्करो के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है तथा पिकनिक स्पॉट में भी छापेमारी करी जा रही है जुलूस में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय,एडवोकेट नवीन मुरारी, भूपाल सिंह मेहता,राजू गढ़कोटी ,राजू भैया ,एडवोकेट भुवन चौबे, गणेश दत्त खर्कवाल, विक्की ओली ,निर्मला अधिकारी ,सोनिया आर्य, किरन पुनेठा ,रेनू गरकोटी ,  चंद्रकला मेहरा,निर्मला पांडे ,सावित्री राय,शंकर सिंह अधिकारी, लोकेश पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे  

विज्ञापन

जरूरी खबरें