Wednesday 4th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पड़ासो सेरा सड़क में डामरीकरण की मुख्यमंत्री की घोषणा के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार

रुद्रपुर:अनैतिक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़। दो महिला सहित चार गिरफ्तार।

मुनस्यारी:सामुदायिक पुस्तकालय युवाओं के लिए बन रहे वरदान तीन विद्यार्थी बने पुलिस कांस्टेबल

चंपावत:राज्य स्तर पर इंस्पायर अवार्ड के जीआईसी सुई कीछात्रा चंद्रा चौबे का चयन

लोहाघाट:होली के रंगों के साथ आँखों की सुरक्षा भी जरूरी: डा 0विराज राठी

: चंपावत:बाराकोट बीडीओ के समर्थन में आए जनप्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि के आरोपों को बताया निराधार डीएम को दिया ज्ञापन 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 29, 2023
बाराकोट बीडीओ के समर्थन में आए जनप्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि के द्वारा बीडीओ पर लगाए गए आरोपों को बताया निराधार लोहाघाट विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा की ओर से विकास खंड बाराकोट के बीडीओ पर मनरेगा के तहत हुए कार्यों के भुगतान में धांधली का आरोप लगाने के बाद क्षेत्र के जन प्रतिनिधि बीडीओ के समर्थन आ गए हैं। इस मामले को लेकर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों ने आपात बैठक भी करी जन प्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विधायक प्रतिनिधि के आरोपों को गलत बताया है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजू अधिकारी, नारायण सिंह फत्र्याल के नेतृत्व में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों ने प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत वर्मा को ज्ञापन देकर कहा है कि विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने गलत सूचना देकर जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर कराए थे, पत्र में कुछ और लिखकर ज्ञापन दिया गया। आरोप लगाया कि ज्ञापन का प्रथम पेज न दिखाकर दूसरे पेज में हस्ताक्षर कराए गए थे उन्होंने विधायक प्रतिनिधि पर जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बाराकोट ब्लॉक में मनरेगा कार्यों का संचालन अच्छे से हो रहा है। बीडीओ के कार्यों से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में ग्राम प्रधान निर्मल नाथ, कमल सिंह बोहरा, शांति देवी, दरवान सिंह मेहता, राकेश बोहरा, दीपक सिंह, मीरा देवी, राजेश जोशी आदि शामिल थे। वही विधायक प्रतिनिधि होशियार बोहरा ने कहा कि डीएम को दिए ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वाले सभी लोगों ने पत्र को अच्छी तरह से पढऩे के बाद ही हस्ताक्षर किए थे। भुगतान में खुलेआम मनमानी की गई है। नवंबर दिसंबर महिने में फीड हुए बिलों का भुगतान न कर फरवरी के बिलों का भुगतान किया गया है। जो मनमानी को साबित करता है। उन्होंने कहा बीडीओ के खिलाफ जांच होनी चाहिए

जरूरी खबरें