Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( एआई) का प्रशिक्षण

चंपावत:दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, एक लाख का जुर्माना जिला सत्र न्यायाधीश का फैसला

लोहाघाट:प्रेमनगर पाटन की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, पंचायत घर परिसर को बनाया स्वच्छ व सुंदर

लोहाघाट:जन सुरक्षा के लिए खतरा बनी देवदार की टहनी का फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया निस्तारण।

दून:नंदा की चौकी पुल एप्रोच धसने के मामले में अधिशासी अभियंता सहित तीन अभियंता निलंबित

सूचना

: पिथौरागढ़ दिल्ली हवाई सेवा का शुभारंभ 21 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा एयर एलाइंस का विमान वाटर कैनन से हुआ स्वागत

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 7, 2024
पिथौरागढ़ दिल्ली हवाई सेवा का शुभारंभ 21 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा एयर एलाइंस का विमान वाटर कैनन से हुआ स्वागत दिल्ली पिथौरागढ़ हवाई सेवा का आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शुभारंभ किया गुरुवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए सीधे विमान सेवा शुरू हो गई है पहले दिन दिल्ली से एयर एयरलाइंस का 42 सीटर विमान 21 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचा जहां विमान का वाटर कैनन से जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने यात्रियों का स्वागत किया एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट के यात्रियों का ढोल नगाड़े व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया यात्रियों व क्षेत्रीय जनता ने सीधी विमान सेवा शुरू करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया लोगों ने कहा इस हवाई सेवा के शुरू होने से पिथौरागढ़ के पर्यटन को पंख लगेंगे तथा दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुंचने में लोगों का बहुमूल्य समय बचेगा एलाइंस ने दिल्ली से पिथौरागढ़ का किराया 7 हजार रुपए तय किया गया है जिसमें थोड़ा बहुत आगे पीछे हो सकता है एलाइंस की वेबसाइट के अनुसार विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुचारू रहेगी विमान सुबह 9:20 पर दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा और 10:45 पर नैनीसैनी एयरपोर्ट में उतरेगा तथा आधे घंटे बाद विमान 11:15 पर पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा दोपहर 1:00 बजे यात्री दिल्ली पहुंच जाएंगे कंपनी ने टिकट बुकिंग शुरू कर दी है

जरूरी खबरें