रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:मिशन इंटर कॉलेज में छात्रों के सामने भिड़े शिक्षक हाथापाई गाली गलौज कोतवाली पहुंचा मामला।
Laxman Singh Bisht
Sat, Feb 14, 2026
मिशन इंटर कॉलेज में छात्रों के सामने भिड़े शिक्षक हाथापाई गाली गलौज कोतवाली पहुंचा मामला।
आज शनिवार की सुबह पिथौरागढ़ के जाने-माने मिशन इंटर कॉलेज के दो शिक्षको के बीच छात्रों के सामने ही जमकर हाथापाई व गाली गलौज हो गई। किसी तरह अन्य शिक्षकों के द्वारा मामले को शांत कराया गया। मामले में प्रवक्ता अर्थशास्त्र उमेश चंद्र तिवारी ने कोतवाली पिथौरागढ़ में प्राथमिक देते हुए बताया आज 14 फरवरी प्रातः सुबह 10: 15 बजे विद्यालय के अध्यापक जगत सिंह ने बेवजह मेरे साथ हाथापाई की मां बहन की गाली देकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। प्राथमिक में शिक्षक ने यह भी कहा है शिक्षक जगत सिंह ने शहर छोड़ने की धमकी देते हुए कहा रिटायरमेंट के बाद मैं तुझे देख लूंगा। शिक्षक ने कहा मुझे शिक्षक जगत सिंह से जान का खतरा है। शिक्षक उमेश चंद्र ने कहा विद्यालय के शिक्षक ,शिक्षिका व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मुझे शिक्षक जगत सिंह से बचा लिया अन्यथा वह मुझे जान से मार देता। उन्होंने पुलिस से आरोपी शिक्षक जगत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह मामला आज पूरे पिथौरागढ़ नगर में चर्चा का विषय बना रहा। मामले मे पुलिस ने शिक्षक उमेश चंद्र की तहरीर ले ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।