रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:मंत्री रेखा आर्या व पूर्व सीएम कोश्यारी ने मिलम मे हिमवीरों संग किया योग।
Laxman Singh Bisht
मंत्री रेखा आर्या व पूर्व सीएम कोश्यारी ने मिलम मे हिमवीरों संग किया योग।

नंदा देवी की चोटियों और मिलम ग्लेशियर की गोद में गूंजा योग का संदेश

21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती मिलम गांव में स्थित आईटीबीपी 14वीं वाहिनी परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। हिमालय की ऊंची चोटियों और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच आयोजित इस विशेष योग शिविर में मंत्री रेखा आर्या व पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने वीर हिमवीरों और स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया।मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर को अपने जीवन का यादगार अनुभव बताते हुए कहा कि एक ओर बर्फ से ढकी नंदा देवी की भव्य चोटियां और मिलम ग्लेशियर का विहंगम दृश्य था, तो दूसरी ओर गोरी गंगा नदी की कल-कल बहती धारा के बीच योग करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस अद्भुत आंगन में योग का अनुभव शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि मिलम गांव तक पहुंचने का सफर कठिन परिस्थितियों से भरा था, ठंडी हवाओं और दुर्गम रास्तों के बावजूद जब हिमालय की इस धरती पर योग का आसन लगाया तो मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ।वीर हिमवीरों और स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से भारत की प्राचीन धरोहर योग को आज वैश्विक पहचान मिली है। योग ने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन, एकता और संतुलन का संदेश दिया है।मंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के बीच योग करना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमालय की इस पवित्र भूमि पर देश के प्रहरियों के साथ योग का यह अवसर सदैव स्मरणीय रहेगा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईटीबीपी कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र पांगती सहित कई गणमान्य लोग और सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन