रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया में शेयर करने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


पिथौरागढ़ पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस को एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) के तहत एनसीएमईसी (National Center for Missing & Exploited Children) से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एसओजी/साइबर सेल पिथौरागढ़ द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच की गई।जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री डाउनलोड कर फेसबुक के माध्यम से शेयर किए जाने के प्रमाण मिले। इसके आधार पर कैलाश चन्द्र जोशी द्वारा आरोपी विपिन चन्द्र जोशी निवासी चहज, थाना गंगोलीहाट के विरुद्ध आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की विवेचना नीरज भाकुनी को सौंपी गई। पूछताछ एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करता था। साथ ही उसके मोबाइल फोन में आपत्तिजनक सामग्री संग्रहित एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए जाने की पुष्टि हुई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और मामले में विस्तृत जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि जनपद में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित पांच अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में इस प्रकार की सामग्री को देखना, डाउनलोड करना, संग्रहित करना अथवा सोशल मीडिया पर साझा करना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67(बी) के तहत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव