Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: चंपावत:बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने 2 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 8, 2023
बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने 2 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार एसपी चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर मंगलवार को चंपावत में बुजुर्ग महिला से रुपए लूटने के आरोपी को चंपावत पुलिस ने घटना के मात्र 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया एसएचओ योगेश उपाध्याय ने बताया कि चंपावत क्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला मोती देवी आज नैनीताल बैंक चंपावत से अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकालना आई थी बुजुर्ग महिला 2 महीने की पेंशन ₹3000 निकाल कर जैसे ही बैंक से बाहर निकली तभी एक व्यक्ति ने उनके 3000 रुपए लूट कर बुजुर्ग महिला को धक्का देकर फरार हो गया एसएचओ उपाध्याय ने बताया बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को साथ लेकर आरोपी की तलाश शुरू करें तथा सीसीटीवी फुटेज की मदद से 2 घंटे के भीतर रोडवेज बस स्टेशन चंपावत से लूट के आरोपी सुरेश प्रसाद उर्फ शेरा निवासी बापरू हाल निवासी चंपावत को लूट के 2600 रुपए के साथ मात्र 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया एसएचओ ने बताया 400 रुपए की आरोपी शराब पी गया एसएचओ ने बताया आरोपी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 व 411के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी में पूर्व में भी मारपीट का मुकदमा दर्ज है पुलिस टीम में एसआई निर्मल लटवाल, एसआई ललित पांडे ,हेड कांस्टेबल पूरन आर्य ,कांस्टेबल जीवन कुमार ,किशोर सिंह ,कल्याण सिंह शामिल रहे

विज्ञापन

जरूरी खबरें