: लोहाघाट: महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति ,सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा किया दर्ज
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 22, 2023
लोहाघाट ब्लॉक के खालगढ़ा क्षेत्र की रहने वाली रीता पाठक ने गुरुवार को पंचेश्वर कोतवाली में बेरीनाग निवासी अपने पति उमेश चंद्र पाठक, सास बसंती पाठक, ससुर बिपिन चंद्र पाठक, जेठ विनोद पाठक व जेठानी लता पाठक पर दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट ,गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पंचेश्वर कोतवाली में तहरीर देते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग करी है वही पंचेश्वर कोतवाली के एसएचओ इंद्रजीत ने बताया महिला की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 ,498A व 3/4 दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई करी जाएगी