Friday 6th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध एनएचपीसी जीएम ऋषि रंजन का पुतला दहन।

चंपावत:देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : सुरेश जोशी

चंपावत:छतार में वेदांती होली का उल्लास, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सहभागिता

चंपावत:डीएफओ विहीन आदर्श चंपावत में बनाग्नि से कैसे निपटेगा वन विभाग।

नानकमत्ता:उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन। सीएम ने जतायादुख

: काशीपुर में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर कैदी हथकड़ी सहित हुआ फरार

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 20, 2023
पुलिसकर्मियों को धक्का देकर कैदी हथकड़ी सहित हुआ फरार पुलिस मलती रही हाथ अल्मोड़ा से  बिजनौर(यूपी )में पेशी के लिए ले जाया जा रहा एनडीपीएस एक्ट का अभियुक्त काशीपुर में पुलिस कर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने काशीपुर कोतवाली मुकदमा दर्ज करा दिया है। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात एएसआई दयान दत्त ने काशीपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वे एनडीपीएस एक्ट के आरोपी शहनवाज अहमद   निवासी ग्राम हकीकतपुर गंगवाली जिला बिजनौर , को आज कॉन्स्टेबल महेश प्रसाद, सूरजनाथ व चालक प्रमोद ध्यानी के साथ वाहन द्वारा  अल्मोडा  जेल से पेशी के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। जब वह काशीपुर में होटल प्रेमदीप के पास पहुँचे तो अभियुक्त ने लघुशंका करने का बहाना बनाया। अभियुक्त को जैसे ही पुलिसकर्मियों के द्वारा गाड़ी से नीचे उतारा गया तो अभियुक्त शहनवाज  कॉन्स्टेबल महेश प्रसाद व सूरज नाथ को धक्का देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया । काफी दूर तक पुलिस टीम के द्वारा शाहनवाज का पीछा किया गया परंतु बारिश व झाड़ियो का फायदा उठाकर अभियुक्त शहनवाज हथकड़ी सहित फरार हो गया। वही काशीपुर सीओ बंदना बर्मा  ने बताया एएसआई दयान दत्त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। तथा पुलिस की टीमें अभियुक्त की तलाश में जुट गई है

जरूरी खबरें