Sunday 26th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:27वें देवीधार महोत्सव का लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। 29 जुलाई को विशाल मेंले का आयोजन

लोहाघाट: पुरानी पेंशन बहाली की मांग शिक्षक व कर्मचारियों की प्रकाश रैली कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को जगाने का प्

लोहाघाट:जनप्रतिनिधियों के निवेदन पर खेतीखान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए चल रहा धरना समाप्त।

नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।

लोहाघाट मास्टर प्लान 2041 को लेकर लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति जताया विरोध।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के शीतला माता मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ने पैराफिट का कराया निर्माण।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 20, 2025

शीतला माता मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ने पैराफिट का कराया निर्माण।

कई वाहन हो चुके थे दुर्घटनाग्रस्त। लोगों ने पीडब्ल्यूडी से पैराफिट निर्माण की थी मांग।लोहाघाट के व्यस्ततम शीतला माता तिराहे के पास पेट्रोल पंप को जाने वाले मार्ग में लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अमित जुकरिया व बिक्की ओली के द्वारा पीडब्लूडी लोहाघाट से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस स्थान पर पैराफिट निर्माण की मांग की गई थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल के निर्देश पर आज पीडब्ल्यूडी के द्वारा उक्त स्थान पर पैराफिट का निर्माण कर दिया गया है। अमित जुकरिया ने बताया मीना बाजार की ओर से पेट्रोल पंप की ओर को जाने वाले वाहन चालक अक्सर वाहन मोड़ने के दौरान यहां पर दुर्घटना कर बैठते थे जिससे उनके वाहनों को काफी नुकसान पहुंच रहा था। जिस कारण यहां पर पैराफिट निर्माण की नितांत आवश्यकता थी ।अमित जुकरिया व बिक्की ओली ने बताया पीडब्लूडी लोहाघाट के द्वारा आज इस स्थान पर पैराफिट का निर्माण कार्य कर दिया गया है जिस कारण अब यहां पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त नहीं होंगे। जिसके लिए वह पीडब्लूडी लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल को धन्यवाद देते है। जुकरिया ने बताया कल भी एक वाहन यहा पर क्षतिग्रस्त हुआ था।

जरूरी खबरें