Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट:बैंक की 10 लाख रुपए की धनराशि न चुकाने पर राजस्व विभाग ने दो बकायेदारों को किया गिरफ्तार 75 बकायेदार विभाग की रडार में करोड़ों रुपए की करनी है वसूली सोमवार से होगी गिरफ्तारी  

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 22, 2023
लोहाघाट में बैंक की 10 लाख रुपए की धनराशि न चुकाने पर राजस्व विभाग ने दो बकायेदारों को किया गिरफ्तार लोहाघाट में राजस्व विभाग ने बकायदारों के ऊपर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है जिससे बकायदारों में हड़कंप मचा हुआ है लोहाघाट में बैंक से लिए गए ऋण को न चुकाने पर शुक्रवार को  राजस्व विभाग ने कार्यवाही करते हुए दो बकायेदारों  को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व विभाग की वसूली की कार्रवाई के बाद देनदारों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम रिंकू बिष्ट के  निर्देश पर तहसीलदार विजय गोस्वामी बकायदारों पर कार्रवाई करते हुए  बताया कि डीएम चंपावत के निर्देश के बाद बैंक से लिए गए ऋण को चुकता न करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों बकाएदारों के उपर बैंक की 10 लाख रुपये की देनदारी है। लेकिन शाम को उनके द्वारा कुछ रकम व एक हफ्ते में रकम जमा करने का लिखित पत्र देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया तहसीलदार ने बताया कि लंबे समय से बैंक से लिए गए ऋण जमा न करने वालों की आरसी काटकर नोटिस भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बाराकोट व लोहाघाट क्षेत्र के कुल 75 लोगों से करोड़ों रूपयो की धनराशि की वसूली करनी है। तहसीलदार गोस्वामी ने बताया लोहाघाट क्षेत्र से बकायदाओं से 2 करोड़ 18 लाख 33हज़ार 898 रुपए तथा बाराकोट क्षेत्र से 61 लाख 90 हज़ार 830 रुपए की बकाया राशि की वसूली करनी है तहसीलदार गोस्वामी ने बताया सभी बकायदाओं को एक हफ्ते के भीतर बकाया राशि जमा करने के नोटिस दे दिए गए थे अब बकाया धनराशि जमा न करने पर सोमवार से गिरफ्तारी अभियान चलाया जाएगा वहीं विभाग द्वारा वसूली अभियान चलाने के बाद बकायदारों में हड़कंप मचा हुआ है

विज्ञापन

जरूरी खबरें