Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

: चंपावत :मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पूर्णागिरि मेले को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Laxman Singh Bisht

Fri, May 17, 2024
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर पूर्णागिरि मेले को लेकर हुई समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार पूर्णागिरि मेले की सुचारु व्यवस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय सहित अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया।नोडल अधिकारी ब्रजवाल ने कहा कि उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरी मेला लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे में हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें यहां से एक बेहद ही सुखद अनुभव देकर विदा करें, जिससे कि वह पुनः यहां आए और अन्य लोगों को भी माता पूर्णागिरि के दर्शन करने हेतु प्रेरित करें । इससे हमारी आदर्श जनपद की परिकल्पना साकार होगी तथा धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं को गति मिलेगी । धार्मिक पर्यटन को बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य है, स्थानीय जनता व स्थानीय व्यापारी जनों को भी पूर्णागिरि में आने वाले श्रद्धालुओं से रोजगार उपलब्ध होता है, इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी जिम्मेदारी पूर्ण मनोयोग से निभाएं, उन्हें किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो। बैठक में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भगवत पाटनी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर,सदस्य पुष्कर कापड़ी,सरिता बोरा, दीपा जोशी, उपेंद्र सिंह महारा, सुरेंद्र सामंत, जिला पंचायत प्रतिनिधी मोहित पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

जरूरी खबरें