रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट की रितिका बगोली तीलू रौतेली 2026 पुरस्कार होंगी सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट की रितिका बगोली तीलू रौतेली 2026 पुरस्कार होंगी सम्मानित।
पाटी सिमलखेत की तुलसी देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से होंगी सम्मानित।

उत्तराखंड सरकार के द्वारा सामाजिक, खेल , शिक्षा व अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष चंपावत जिले के लोहाघाट के फोर्ती की रहने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर रितिका बगौली को तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के पाटी ब्लॉक के सिमलखेत की रहने वाली तुलसी देवी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रितिका बगोली के द्वारा ग्राफिक एरा में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान अल्गल ट्री का निर्माण किया गया था ।अल्गल ट्री की विशेषता यह रहती है कि वह 10 पेड़ों के बराबर ऑक्सीजन पैदा करता है। रितिका वर्तमान में ग्राफिक एरा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है तथा कई शोध कार्यों में लगी हुई है। रितिका व तुलसी देवी को पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। रितिका बगोली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने गुरुजनों को दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बगोली ने कहा रितिका ने फोर्ती गांव के साथ साथ पूरे चंपावत जिले का नाम रोशन किया है जिसके लिए वह पूरे गांव की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।
पिथौरागढ़:14 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत के सदमे से माँ ने सरयू नदी में छलांग लगाकर दी जान।