Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: टनकपुर से धारचूला जा रही रोडवेज बस मरोड़ाखान के पास हुई खराब यात्रियों की हुई फजीहत,बस के ब्रेकिंग सिस्टम में आई खराबी

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 2, 2023
टनकपुर से धारचूला जा रही रोडवेज बस मरोड़ाखान के पास हुई खराब बस के ब्रेकिंग सिस्टम आई खराबी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका रविवार को टनकपुर से धारचूला जा रही टनकपुर डिपो की रोडवेज बस के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी आने के चलते लोहाघाट के मरोड़ाखान के पास चालक को बस को सड़क में खड़ा करना पड़ा जिस कारण बस में यात्रा कर रही 32 सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा कई देर इंतजार के बाद बस के परिचालक के द्वारा सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर धारचूला की ओर रवाना किया गया बस के चालक ने बताया मरोड़ाखान से आगे ढलान में बस के ब्रेकिंग सिस्टम में अचानक खराबी आ गई और बस में ब्रेक कम लगने लगे यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया तथा टनकपुर डिपो के अधिकारियों को सूचना दे दी गनीमत रही चालक ने खतरे को भापते हुए बस को रोड में खड़ा कर दिया अन्यथा कोई दुर्घटना भी हो सकती थी मालूम हो उत्तराखंड में रोडवेज की खटारा बसों को पहाड़ी क्षेत्रों में दौड़ाया जा रहा है जो आए दिन बीच सड़क में खड़ी हो जाती हैं जिसके चलते यात्रियों व चालक परिचालक को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है वहीं रोडवेज वर्कशॉप में स्पेयर पार्ट्स की भारी कमी के चलते जुगाड़ कर बसों को पहाड़ी सड़कों पर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए दौड़ाया जाता है जो कि कभी भी एक भीषण हादसे का सबब बन सकता है उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों ने संज्ञान लेना चाहिए

विज्ञापन

जरूरी खबरें