Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत: हाईवे सुरक्षा को लेकर चम्पावत में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स एवं हाई सर्विलांस टीम गठित

रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

लोहाघाट:मानेश्वर महादेव मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन

बाराकोट मे भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा सैकड़ो लोग हुए शामिल।

लोहाघाट:एसआईआर को लेकर अपर आयुक्त ने पोलिंग बूथो का किया निरीक्षण अधिकारियो को दिए निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर : 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 12, 2026

रुद्रपुर 30 सीटर बस में ठूस दिए 103 यात्री परिवहन विभाग ने बस सीज कर 1.34 लाख रुपये का किया चालान।

रुद्रपुर में यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली ओवरलोड बस के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार रात संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान लालनपुर टोल के पास यूपी नंबर की बस को रोककर जब जांच की गई। बस की क्षमता महज 30 यात्रियों की थी पर बस में 103 यात्री सवार मिले। बस में निर्धारित क्षमता से तीन गुना से भी अधिक यात्रियों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था। बस में इतनी भीड़ देखकर चेकिंग टीम के अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच के दौरान परमिट और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों में भी अनियमितताएं सामने आईं। परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग और अन्य नियमों के उल्लंघन पर बस को सीज कर दिया और करीब 1.34 लाख रुपये का चालान किया। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उनके लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था भी कराई गई। विभाग ने साफ किया है कि ओवरलोड बसों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जरूरी खबरें