Friday 20th of March 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे बीएलओ की मदद

लोहाघाट:सीएम धामी ने किमतोली रोसाल सड़क हॉट मिक्स कार्य की दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

रुद्रपुर:कुट्टू के आटे से बना खाने खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी बने भाजपा जिला मीडिया संयोजक

लोहाघाट:बारिश के बावजूद डिलीवरी प्वाइंट में रसोई गैस लेने वालों की लगी भारी भीड़।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर:कुट्टू के आटे से बना खाने खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार अस्पताल में भर्ती

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

कुट्टू के आटे से बना खाने खाने से 11 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार अस्पताल में भर्ती रुद्रपुर में नवरात्र के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे से बने भोजन को खाने से 11लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। जिनमें से पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं फूड विभाग ने बाजार में किराना व्यापारियों के यहां छापे मारकर कुट्टू के आटे के सैंपल लिए। फूड पॉइजनिंग का शिकार बना परिवार रंपुरा और सुभाष कालोनी के रहने वाले है।यह परिवार बृहस्पतिवार को बाजार से कुट्टू का आटा लाए थे रात को जब इन्होंने कुट्टू के आटे से बना भोजन खाया तो परिवार के सदस्यों की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद 11 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया।

जहां छह मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि 5 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया वहीं फूड विभाग की टीम ने दर्जनों किराने की दुकानों पर छापे मारकर कुट्टू के आटे के सैम्पल कलेक्ट किए।

जरूरी खबरें