Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चामी आषाढी मेले की तैयारी को लेकर बैठक। 24 अगस्त को होगा शुभारंभ 28 अगस्त को विशाल मेला।

लोहाघाट:प्राधिकरण में शामिल किए जाने का पाटन पाटनी में महिलाओं ने किया पुरजोर विरोध

देवीधुरा:सहायक बन कर्मचारी महासंघ की वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।

जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि।

चंपावत:जन-जन की सरकार’ व ‘जनता मिलन’ में उठी आवाज़ पर सीमांत गांव के जरूरतमंद परिवारों तक पहुँची राहत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रुद्रपुर:बेटे के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज विधायक बेहड़। कल करेंगे आपात बैठक

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

बेटे के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज विधायक बेहड़। कल करेंगे आपात बैठक किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरव राज बेहड़ (पार्षद, वार्ड–39, नगर निगम रुद्रपुर) पर रविवार को हुए हमले को लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं परंतु अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं न तो हमलावरों की पहचान हो सकी है और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। 24 घंटे बीच जाने के बाद अपने पुत्र के हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर नाराजगी जताई। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा इस गंभीर विषय पर विचार विमर्श एवं आगे की ठोस रणनीति तय करने के लिए कल दिनांक 20 जनवरी दोपहर 2 बजे उनके रुद्रपुर स्थित आवास पर आपात बैठक आयोजित की जा रही है उन्होंने अपने समस्त सहयोगियों व शुभचिंतकों से अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा मेरे सभी शुभचिंतक, समर्थक एवं कार्यकर्ता इस संघर्ष की घड़ी में एकजुट होकर सत्य एवं न्याय की लड़ाई को मजबूती दें।

जरूरी खबरें