Wednesday 27th of May 2026

ब्रेकिंग

खटीमा में चरस के साथ पकड़े गए चंपावत जिले के चार युवक

लोहाघाट मे शुरू हुआ सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य। जल्द होगा भूमि पूजन।

चंपावत:अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं लोहाघाट की आयुश्री भावे को डीएम मनीष कुमार ने किया सम्मानित

चंपावत:न0पं0 पाटी निर्वाचन डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश किए निरस्त

विधानसभा लोहाघाट के लिए ऐतिहासिक सौगात कई सड़कों को मंजूरी: विधायक अधिकारी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट मे शुरू हुआ सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य। जल्द होगा भूमि पूजन।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 27, 2026

लोहाघाट मे शुरू हुआ सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण कार्य। जल्द होगा भूमि पूजन।

एक महीने में बिछने लगेगी नगर में डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइने।

बरसात के बाद तल्ला बेट्टा में पंप हाउस निर्माण का कार्य होगा शुरू

लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी पेयजल समस्या का समाधान होने जा रहा है। निर्माण दाई सस्था पेयजल निगम के द्वारा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पेयजल निर्माण निगम के अभियंताओं ने बताया सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का कार्य शुरू किया जा चुका है। नगर की सर्वे लगभग पूरी हो चुकी है ।एक महीने के भीतर ही लोहाघाट नगर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। बताया जल्द ही योजना का भूमि पूजन किया जाएगा तथा बरसात के बाद निर्माण स्थल तल्ला बेट्टा में पंप हाउस निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया बरसात में कार्य करने में काफी दिक्कतें आती हैं जिस कारण बरसात के बाद योजना पर तेज गति से कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया योजना में 5 नए टैंकों का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया मरोड़ाखान में टाॅप टैंक तथा भवल्टा मे 1200 केएल के टैंक का निर्माण होगा जहा से नगर के लिए डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइने बिछाई जाएगी। कहा जल्द योजना धरातल पर नजर आएगी। निर्माण कार्य शुरू होने पर भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट नगर की जनता से जो वादा किया उसे निभाया है। टेंडर प्रक्रिया के बाद सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। जिसके लिए वह समस्त लोहाघाट नगर की जनता की और से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देता हूं। जिनके द्वारा लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने कहा में नगर की जनता को विश्वास दिलाता हू कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही आने वाले कुछ वर्षों में सरयू नदी का साफ व स्वच्छ पानी नगर के प्रत्येक घर में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कुछ लोगों के द्वारा नगर की जनता को भ्रमित किया जा रहा है वह लोग बिना किसी जानकारी के खाली बर्तन लेकर सरयू नदी में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्य काफी गलत है बिना जानकारी के जनता को भ्रमित नहीं करना चाहिए। माहरा ने कहा नगर के सभी लोगों के सहयोग से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना धरातल पर उतरने जा रही है। जिसके लिए समस्त नगर वासियों को बधाई देते हैं और मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद। मालूम हो पेयजल की समस्या लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।

जरूरी खबरें