Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण आपदा के चलते प्रशासन सतर्क नेपाल सीमा में एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर,

बाजपुर : टूरिस्ट बस में कर रहे थे लीसा तस्करी पुलिस ने किया भंडाफोड़ चार गिरफ्तार

चंपावत:3 से 5 सितंबर तक होगा भिंगराड़ा का प्रसिद्ध ऐड़ी बालकृष्ण मेला ।भव्य रूप से मनाया जाएगा मेला।

लोहाघाट में मेहनत की भट्टी में तपाकर बेहतर बॉक्सर तैयार कर रहे हैं कैप्टन आनंद महरा।

चंपावत:सीएम के कल प्रस्तावित धूरा दौरे की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया व जायजा

सूचना

: लोहाघाट:बारात की गाड़ी से फेंकी गई बियर की बोतल से स्कूटी सवार शिक्षिका घायल

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 30, 2023
बारात की गाड़ी से फेंकी गई बियर की बोतल से स्कूटी सवार शिक्षिका घायल लोहाघाट के रा0 पॉलिटेक्निक के पास लोहाघाट से बाराकोट की और जा रही बारात के काफिले की एक गाड़ी के अंदर से एक बाराती ने बीयर की खाली बोतल को जोर से कूड़ेदान की तरफ फेंका, ठीक उसी समय बाराकोट की और से बाराकोट में कार्यरत अध्यापिका अपनी स्कूटी से लोहाघाट वापस आ रही थी, बोतल सीधे स्कूटी सवार अध्यापिका के हेलमेट से जा टकराई, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और स्कूटी सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में अध्यापिका को गंभीर चोट आई, परंतु शराब के नशे में चूर किसी भी बाराती ने गाड़ी रोक कर अध्यापिका की मदद करना मुनासिब नहीं समझा, कुछ समय बाद अन्य राहगीरों ने अध्यापिका की मदद की। गनीमत रही अध्यापिका ने हेलमेट पहना हुआ था अन्यथा हादसा गंभीर हो सकता था वही लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है

विज्ञापन

जरूरी खबरें