रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।
Laxman Singh Bisht
हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

हल्द्वानी के लालकुआं मार्ग में तीनपानी फ्लाईओवर मे कल शनिवार रात स्कॉर्पियो और स्कूटी की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो (यूके 04 यू 7275) बरेली (उत्तर प्रदेश) से ज्योलीकोट की ओर जा रही थी, जबकि स्कूटी (यूके 06 एएल 3477) पर सवार युवक फ्लाईओवर पर थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, शिवम पुत्र बाबूराम निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल तथा अंशु आर्या पुत्र पंकज आर्या निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं की मौत हो गई वहीं आदि टम्टा पुत्र रविंद्र प्रसाद निवासी टाटा मोटर्स के पास, हल्द्वानी गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सिटी अमित सैनी ने बताया कि डायल-112 पर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक घायल को स्थानीय लोगों ने पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया था, जबकि अन्य घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। तीन युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि स्कॉर्पियो चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने भी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर से यह भीषण हादसा हुआ है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
विज्ञापन
चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
लोहाघाट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी।
लोहाघाट:मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर मांगों को लेकर ग्राम प्रधानो का धरना ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता का संकल्प टी-गार्डन में चला बृहद स्वच्छता अभियान
चंपावत:पोक्सो के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा टनकपुर का है मामला।
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।