Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: सचिव व डीएम ने लोहाघाट पुलिस को स्टेशन बाजार में खड़ी रहने वाली बाइको को मीट मंडी में शिफ्ट करने के दिए आदेश

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 3, 2023
लोहाघाट के व्यापारियों ने स्टेशन बाजार में सड़क किनारे खड़ी बाइकों को हटाकर मीट मंडी में शिफ्ट करने की मांग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव बृजेश कुमार संत व डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी के सामने रखी व्यापारियों ने उन्हें बताया कि इस समस्या को लेकर व्यापारियों ने पुलिस के साथ कई बार बैठक कर बाइकों को मीट मंडी में शिफ्ट करने की बात कही पर बात मीटिंग तक ही सीमित रही पुलिस के द्वारा उसमें कार्रवाई कुछ भी नहीं करी गई समस्या अभी तक जस की तस बनी हुई व्यापारियों ने कहा स्टेशन बाजार में ऊर्वी स्वीट्स से लेकर सैनिक विश्राम गृह तक उनकी दुकानों के सामने सवेरे से लेकर शाम तक बाइक खड़ी कर दी जाती है जिस कारण ग्राहकों को उनकी दुकानों में आने जाने का रास्ता तक नहीं मिलता है इसके अलावा बाहर से आने जाने वाले पर्यटकों व अन्य लोगों को अपने वाहन खड़े करने तक जगह नहीं मिलती है जिस कारण वह लोग बाजार से खरीदारी तक नहीं कर पाते जिसके चलते व्यापारियों का व्यापार काफी प्रभावित हो चुका है पुलिस से व्यापारी समस्या के समाधान की मांग करते करते थक चुके हैं और समाधान सिर्फ मीटिंग तक ही सीमित रह जाता है वहीं खाद्य सचिव व डीएम चंपावत ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए लोहाघाट थाने के एसआई हरीश प्रसाद को तुरंत व्यापारियों की समस्या के समाधान करने  व बाइकों को मीट मंडी में शिफ्ट करने के आदेश दिए अब देखना है सचिव व डीएम के आदेश का लोहाघाट पुलिस कितना पालन करवाती है या आदेश आदेश ही रह जाते हैं

विज्ञापन

जरूरी खबरें