Wednesday 22nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:दिल्ली में छात्रो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में लोहाघाट में छात्र-छात्राओं ने निकाली आक्रोश रैली।

चंपावत:वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों व लेखकों के लिए मासिक पेंशन और आय सीमा दोगुनी

चंपावत:जिलाधिकारी ने दिए नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश। एनकोर्ड समिति की बैठक संपन्न

चंपावत:जिलाधिकारी के पटवारियों को रोज चौकियों में बैठने के निर्देश, 10 से 12 बजे तक जनसमस्याएं सुनना अनिवार्य

चंपावत:सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम के कड़े निर्देश सड़क सुरक्षा बैठक में कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर 27 अक्टूबर को एसपी चंपावत लेंगे बैठक।

Laxman Singh Bisht

Sun, Oct 26, 2025

लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर 27 अक्टूबर को एसपी चंपावत लेंगे बैठक। लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर कल 27 अक्टूबर सोमवार को नगर पालिका सभागार लोहाघाट में सायं 4:00 बजे यातायात व्यवस्था से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।इस बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक गणपति स्वयं उपस्थित रहेंगे। एसपी चंपावत के द्वारा नगर के व्यापारियों , ट्रांसपोर्टरो व गणमान्य नागरिकों से नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे ताकि नगर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा ने नगर के व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों से अनुरोध करते हुए कहा है बैठक में समय से उपस्थित होकर अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करें, ताकि नगर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं सरल बनाया जा सके।

📍 स्थान: नगर पालिका परिषद सभागार, लोहाघाट

🕓 समय: सायं 4:00 बजे

📅 तारीख: 27 अक्टूबर 2025

जरूरी खबरें