Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: एसपी पिथौरागढ़ ने संभाली रेस्क्यू की कमान, थरकोट झील में डूबा है युवक, रात में भी चल रहा है रेस्क्यू अभियान

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 16, 2023
एसपी पिथौरागढ़ ने संभाली रेस्क्यू की कमान पिथौरागढ़ की थरकोट झील में युवक के डूब जाने के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए, एसपी लोकेश्वर सिंह ने रात में हो रहे रेस्क्यू अभियान की कमान संभाली है। घटना रविवार की शाम लगभग 4 बजे की है निर्माणाधीन थरकोट झील में 19 वर्षीय युवक डूब गया युवक सागर की ढूंढ खोज की जा रही थी। लेकिन अंधेरा हो जाने के बाद रेस्क्यू को रोक दिया गया।  इस पर स्थानीय लोग आपत्ति जताते हुए आक्रोशित हो गए। लोगों के आक्रोश व जन भावना को देखते हुए एसपी लोकेश्वर सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान की कमान संभाल ली है। राफ्ट के जरिए एसडीआरफ के जवान रात में झील में डूबे युवक की तलाश कर रहे हैं। एसपी ने कहा उनकी प्राथमिकता थरकोट झील में डूबे युवक को ढूंढना है। इसके लिए जल पुलिस को भी बुलाया गया है। जल्द युवक को तलाश कर लिया जाएगा एसपी के द्वारा घटनास्थल पर रहकर जवानों का हौसला बढ़ाया जा रहा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें