Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: लोहाघाट: सड़कों में डेरा जमाए आवारा गोवंश दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 6, 2023
  लोगों के द्वारा लोहाघाट क्षेत्र में आवारा छोड़ गए गोवंश अब लोगों व वाहन चालकों के लिए खतरा बन चुके हैं आवारा गोवंश के झुंड के द्वारा लोहाघाट में जगह-जगह सड़कों को अपना डेरा बना दिया गया है जिस कारण वाहन दुर्घटनाओं का खतरा काफी ज्यादा बढ़ चुका है कभी भी कोई गंभीर वाहन दुर्घटना हो सकती है लोहाघाट के जगदीश जोशी, जीवन गहतोड़ी ,रमेश सिंह ,शीला मेहता आदि ने बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा छोड़े गए गौवंश के द्वारा कई लोगों को सींग मारकर घायल कर दिया गया है तथा बच्चों को भी स्कूल आने जाने में खतरा हो रहा है उन्होंने बताया पिछले हफ्ते आवारा सांड के द्वारा स्टेशन बाजार में एक शिक्षक को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा अब आवारा गोवंश के झुंड के द्वारा सड़कों में कब्जा जमाने से वाहन दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है तथा लोगों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है लोगों ने प्रशासन से गोवंश को गौ सदन में छोड़ने तथा गोवंश को आवारा छोड़ने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है वही एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने कहा आवारा गोवंश के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस जल्द आवारा गौवंसो के गले में रेडियम बेल्ट बांधेगी ताकि रात में वाहन चालकों को गोवंश की मौजूदगी दूर से ही नजर आए जिस कारण दुर्घटनाओ का खतरा कम हो सके कुल मिलाकर अज्ञात मालिकों के द्वारा छोड़े गए गोवंसो की काफी दुर्गति हो रही है जबकि देश में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है प्रशासन व नगर पालिका ने संज्ञान लेना चाहिए

विज्ञापन

जरूरी खबरें