Friday 24th of July 2026

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल । 11 आईंएएस के बदले विभाग ।

40 हजार की ले रहा था रिश्वत बागेश्वर में विजिलेंस ने उरेडा अधिकारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

टनकपुर: पेयजल पाइपलाइन परियोजना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

लोहाघाट:राज्य आपदा मोचन निधि से कमलेडी के आपदा पीड़ित को मिली आर्थिक सहायता

बाराकोट की 108 एंबुलेंस पिछले कई दिनों से खराब जनता परेशान।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : 4 साल की बच्ची को उठाकर खेत में ले गए आवारा कुत्ते गंभीर रूप किया घायल अस्पताल में भर्ती।

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 21, 2025

4 साल की बच्ची को उठाकर खेत में ले गए आवारा कुत्ते गंभीर रूप किया घायल अस्पताल में भर्ती।आवारा कुत्तों को लेकर आये सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अभी तक लक्सर नगर व आसपास के इलाकों में कोई पालन नहीं किया गया है।जिससेआवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। लक्सर के सलेमपुर बक्काल मे जहां घर के आंगन में खेल रही एक 4 वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्तों ने खेत में ले जाकर घायल कर दिया। परिजनों ने मुश्किल से बच्ची की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।- लक्सर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है- लोगों पर हमले की घटनाएं आम हो गई हैं- लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन भी नहीं मिल रहे हैं. और आवारा कुत्तों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा कई बार शिकायतों के बाद भी नगर व तहसील प्रशासन के अधिकारी आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं - लक्सर के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सैयद रफी का कहना कि उनके पास ए आर बी पर्याप्त मात्रा में है और वे लगातार टेटनस के इंजेक्शन लगा रहे हैं- लकसर एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और नगर पालिका को निर्देशित किया गया है- नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने कहा कि आवारा कुत्तों का सेंटर लक्सर में नहीं है,

जरूरी खबरें