Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डायट में शिक्षकों की 6 दिवसीय संगीत कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ

लोहाघाट:पं0बेनीराम पुनेठा रा0ई 0का0 लोहाघाट मे 11 फरवरी को पुरातन छात्रों का होगा सम्मेलन।

टनकपुर:सीएम धामी की चम्पावत को विकास की चार बड़ी सौगात

चंपावत:एनएचपीसी बनबसा सभागार में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बजट-पूर्व संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

चंपावत:टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने लिया खिचड़ी प्रसाद

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट मे सपनों की उड़ान का आयोजन छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 7, 2026

बाराकोट मे सपनों की उड़ान का आयोजन छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के ब्लॉक संसाधन केंद्र में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट कमल भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता रितेश वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नुक्कड़ नाटक प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चामी प्रथम ,बाराकोट द्वितीय, बंतोली तृतीय ,नुक्कड़ नाटक माध्यमिक वर्ग में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फरतोला , प्रथम राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय इजड़ा द्वितीय ,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुतेडा तृतीय, लोक गायन माध्यमिक वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इजड़ा, प्रथम राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय फर्तोला द्वितीय ,राजकीय इंटर कॉलेज मऊ तृतीय लोक नृत्य माध्यमिक वर्ग में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बाराकोट प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाचडी द्वितीय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंतोली तृतीय,लोक नृत्य माध्यमिक वर्ग में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय इजड़ा प्रथम ,राजकीय इंटर कॉलेज मऊ द्वितीय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुवीनाडा तृतीय सेल्फी प्वाइंट माध्यमिक वर्ग में राजकीय उच्चतर में प्राथमिक विद्यालय फरतोला प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज मऊ द्वितीय ,राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रैगांव तृतीय स्थान पर रहे ।रैंप वॉक प्राथमिक वर्ग मे अर्पित तिवारी व मीना देवी प्रथम ,आशीष व गीता पाठक द्वितीय ,राशि व रेखा फर्त्याल तृतीय स्थान पर रहे। उक्त प्रतियोगिताओं को संपन्न करवाने में रमेश जोशी, विनोद पांडे ,विनोद प्रकाश, महेंद्र सिंह पंकज कुमार ,भगवान सिंह पुष्पा वर्मा ,कविता वर्मा, सहदेव पुनेठा ,कैलाश टोलिया, सुभाष चंद्र ,संजय कुमार आदि ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें