Sunday 19th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने किया औचक निरीक्षण। नहीं पाया गया अवैध खनन

लोहाघाट:शिवज्यू मंदिर बिसंग मे शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

टनकपुर :रानीहाट में गिरे पेड़ को हटाकर पूर्णागिरी मार्ग किया गया सुचारू

चंपावत:बेलखेत में क्वैराला नदी पर स्पान पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

खेतीखान:स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिए खेतीखान में तीसरे दिन भी धरना जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा संपन्न 3417 अभ्यर्थियों में से 2151 ने दी परीक्षा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 15, 2026

चम्पावत में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा संपन्न 3417 अभ्यर्थियों में से 2151 ने दी परीक्षाजनपद चम्पावत में रविवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं।परीक्षा के संचालन के लिए जनपद मुख्यालय चम्पावत में 04 और लोहाघाट में 06 केंद्र बनाए गए थे, जहां प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।परीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, बनाए गए सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3417 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2151 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जो कि कुल पंजीकृत संख्या का 62.95 प्रतिशत है।परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1266 रही, जिनका प्रतिशत 37.05 दर्ज किया गया। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने बिना किसी व्यवधान के परीक्षा दी और पूरी प्रक्रिया तय मानकों के अनुरूप रही।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी और सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की पुख्ता तैयारियों और संबंधित अधिकारियों के समन्वय के चलते पूरी परीक्षा प्रक्रिया कहीं भी कोई व्यवधान आए बिना सफलतापूर्वक संपन्न हुयी । वही लोहाघाट में एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के दिशा निर्देश पर छह परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न की गई। एसडीएम ने बताया सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई किसी भी परीक्षा केंद्र मे कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल व धारा 163 लागू की गई थी। तथा जैमर तो सीसीटीवी इंस्टॉल किए थे। एसडीएम में बताया परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा कॉपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच निर्धारित स्थान में भेजा गया। परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जरूरी खबरें