Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : टनकपुर:सीएम धामी की घोषणा पर शारदा नदी तटबंध निर्माण को ₹32.92 करोड़ की स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 23, 2026

सीएम धामी की घोषणा पर शारदा नदी तटबंध निर्माण को ₹32.92 करोड़ की स्वीकृति

टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा स्थायी बाढ़ सुरक्षा कवच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनहितकारी घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारते हुए जनपद चम्पावत को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अंतर्गत बूम से टनकपुर के मध्य शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा हेतु तटबंध निर्माण कार्य के लिए चंपावत विधायक व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ₹32.92 करोड़ (3292.55 लाख रुपये) की महत्वपूर्ण प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना ‘राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि’ के अंतर्गत स्वीकृत की गई है।जिसके माध्यम से शारदा नदी के तट पर स्थित ग्राम बसानी गोठ, सुवामोठ तथा गैण्डाखाली नंबर-3 को बाढ़ एवं भू-कटाव से स्थायी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु परियोजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में कुल लागत का 40 प्रतिशत, यानी ₹13.17 करोड़ (1317.02 लाख रुपये) की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं तय समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि परियोजना का लाभ शीघ्रातिशीघ्र आमजन तक पहुंचे।इस तटबंध के निर्माण से शारदा नदी के कारण प्रतिवर्ष होने वाले भू-कटाव पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा, जिससे नदी तटवर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे ग्रामीणों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साथ ही, यह परियोजना टनकपुर क्षेत्र की भौगोलिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक मजबूत एवं दीर्घकालिक समाधान के रूप में स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित यह पहल न केवल विकास की गति को नई दिशा दे रही है, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षित और सुदृढ़ भविष्य की नींव भी रख रही है।

जरूरी खबरें