Monday 27th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: कलश यात्रा के साथ मां अखिलतारिणी मेले का 28 जुलाई को होगा शुभारंभ 29 को होगा मुख्य मेला।

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में छात्र परिषद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व एवं सेवा की शपथ

चंपावत में गौ सम्मान अभियान के तहत निकाली गई गौ सम्मान रैली

रुड़की :सीएम धामी ने चम्पावत के जलज ओली सहित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

लोहाघाट :सात साल ससुराल में रही कैद फिर भी नहीं टूटा विमला का हौसला। मदद को आगे आए डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सीएम धामी कल टनकपुर मे शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 6, 2026

सीएम धामी कल टनकपुर मे शारदा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास। प्रदेश के मुख्यमंत्री व चंपावत विधायक पुष्कर सिंह धामी कल शनिवार, 07 फरवरी को अपनी विधानसभा चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री टनकपुर में 'शारदा कॉरिडोर' जैसी महत्वपूर्ण योजना का शिलान्यास करेंगे, वहीं विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया मुख्यमंत्री प्रातः 10:50 बजे शारदा घाट, टनकपुर पहुंचेंगे। यहाँ वे बहुप्रतीक्षित शारदा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में जनता के साथ सम्मिलित होंगे। टनकपुर के पश्चात मुख्यमंत्री बनबसा (चम्पावत) स्थित एनएचपीसी विश्राम गृह जाएंगे। यहाँ दोपहर 12:00 बजे से 01:45 बजे तक आगामी बजट के संबंध में 'बजट पूर्व संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें वे विभिन्न हितधारकों से सुझाव लेंगे। जिलाधिकारी ने बताया इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनपद उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

जरूरी खबरें