रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
Laxman Singh Bisht
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उच्च शिक्षा को नई उड़ान
डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण

बेटियों के सपनों को पंख: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में टनकपुर में ₹5.75 करोड़ का 66 बैडेड हॉस्टल बनकर तैयार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में जनपद के टनकपुर स्थित डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 66 बैडेड महिला छात्रावास के निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 5.75 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री की इस पहल से राज्य में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें एक सुरक्षित व सर्वसुविधायुक्त शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में नई गति मिलेगी।इस आधुनिक महिला छात्रावास के निर्माण से सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आकर तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को सीधे तौर पर बड़ा लाभ पहुंचेगा। अब तक आवासीय सुविधा के अभाव में दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को पढ़ाई के दौरान कई तरह की व्यावहारिक और सुरक्षात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। इस 66 बैडेड छात्रावास के बन जाने से छात्राओं को परिसर के भीतर ही सुरक्षित, स्वच्छ और पढ़ाई के अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। यह कदम न केवल महिला सशक्तिकरण और कन्या शिक्षा को बढ़ावा देगा, बल्कि सीमांत क्षेत्र के युवाओं विशेषकर बेटियों को तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित भी करेगा।
विज्ञापन
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।