Wednesday 29th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस का संयुक्त अभियान, प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

लोहाघाट क्षेत्र में कैब सेवा संचालित करने की मांग। बीमारो व बुजुर्गों को मिलेगी राहत।

लोहाघाट:खटीमा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन।

दून:नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

लोहाघाट:प्राधिकरण का लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने किया विरोध दर्ज कराई आपत्ति।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:दीप पाठक ने पूर्णागिरि मेले में सुविधाएं बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 24, 2026

.दीप पाठक ने पूर्णागिरि मेले में सुविधाएं बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सेवा में,

माननीय मुख्यमंत्री जी,

उत्तराखंड शासन, देहरादून

विषय: टनकपुर में माँ पूर्णागिरी मेले के ठहराव एवं स्थानीय व्यापारियों के हितों के संरक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि टनकपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला माँ पूर्णागिरी का पावन मेला क्षेत्र की आस्था के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और आजीविका का प्रमुख आधार रहा है। किंतु गत वर्षों से मेले की रौनक टनकपुर शहर से लगातार समाप्त होती जा रही है, जिससे हजारों छोटे-बड़े व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है।वर्तमान में मेले को चूका रोड/ठुलीगाड़ क्षेत्र में रोका जाता है तथा रात्रि 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक वहीं रोकने की व्यवस्था लागू है, जबकि वहाँ मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कारण न केवल श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है, बल्कि टनकपुर के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

इसके अतिरिक्त निम्न समस्याएं अत्यंत गंभीर हैं—

टनकपुर में निर्मित दोनों पार्किंग स्थल पिछले कई वर्षों से व्यवस्थाओं के अभाव में बंद पड़े हैं, जिससे यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्रभावित हो रहा है।

एनएचपीसी शारदा बैराज की दुकानें, जो स्थानीय लोगों के रोजगार का साधन थीं, स्थानीय शासन-प्रशासन की उदासीनता के चलते जीएम एनएचपीसी द्वारा बंद करवा दी गई हैं, जबकि उचित पहल से इन्हें पुनः संचालित किया जा सकता है।

रैन बसेरों, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव।

सड़क कटिंग के कारण बढ़ती दुर्घटनाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था की कमी।अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि— टनकपुर में ही मेले के व्यवस्थित ठहराव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

रैन बसेरे, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तत्काल निर्माण कराया जाए।बंद पड़ी पार्किंग स्थलों को शीघ्र संचालित कराया जाए।

एनएचपीसी शारदा बैराज की दुकानों को पुनः खुलवाकर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

महोदय, टनकपुर की रौनक, स्थानीय व्यापार एवं हजारों परिवारों की आजीविका इस विषय से जुड़ी हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

भवदीय।(दीप चंद्र पाठक)सामाजिक कार्यकर्ता

टनकपुर, जनपद चंपावत

मो. नं. 7500253900

दिनांक: 24/ 03/ 2026

प्रतिलिपि जिला अधिकारी चंपावत

जरूरी खबरें