Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:नेपाल में भीषण बाढ़ व आपदा के चलते चम्पावत जिला प्रशासन अलर्ट। जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लोहाघाट:आषाढ़ी महोत्सव सुई में रंगारंग कार्यक्रमों की मची धूम प्रेमनगर की महिलाओं की शानदार प्रस्तुति

लोहाघाट:त्योहारी सीजन खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों व राशन दुकानों का किया निरीक्षण

चंपावत:देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

चंपावत:सीएम धामी का 27 अगस्त को चम्पावत दौरा 'सशक्त बहना उत्सव-2026' में करेंगे प्रतिभाग

सूचना

: टनकपुर:9 लाख रुपए के अवैध लिसा उत्पाद के साथ इंडियन ऑयल का टैंकर पकड़ा, ऑयल केबिनों में भरकर रखा गया था लीसा

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 10, 2023
9 लाख रुपए के अवैध लिसे के साथ इंडियन ऑयल टैंकर पकड़ा चंपावत जनपद में वन विभाग की टनकपुर शारदा रेंज गश्ती टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता, गश्ती टीम ने 9 लाख से ज्यादा मूल्य के लिसा उत्पाद की तस्करी कर ले जा रहे इंडियन ऑयल के टैंकर को चालक सहित पकड़ा।टनकपुर शारदा रेंज वन विभाग की टीम ने टनकपुर - चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ककराली गेट वन विभाग बेरियल पर चंपावत की तरफ से आ रहे एक इंडियन ऑयल के टैंकर को शक होने पर रोका जब उसकी जांच की गई तो टैंकर के अंदर लिसा उत्पाद बरोजा व तारपीन तेल के पीपो का भरा होना पाया गया शारदा वन रेंज के क्षेत्राअधिकारी पूरन चंद जोशी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया गया, पकड़े गए ड्राइवर से मिली जानकारी के मुताबिक टैंकर जिला अल्मोड़ा के दनया के समीप बनौली क्षेत्र से लाकर टनकपुर के रास्ते हल्द्वानी ले जाया जा रहा था रास्ते में कई सारी वन विभाग की चौकियों और पुलिस को चकमा देते हुए ड्राइवर टनकपुर तक सुरक्षित टैंकर को ले आया लेकिन शारदा रेंज टनकपुर वन विभाग की टीम से नहीं बच पाया, पकड़े गए माल की कीमत लगभग 9 लाख रुपए बताई जा रही है, मीडिया से रूबरू होते हुए वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेंज पूरन चंद जोशी ने बताया कि चंपावत की तरफ से आ रहे टैंकर को हमारी टीम के द्वारा रोका गया ड्राइवर की हरकतों को देखते हुए हमें शक हुआ तो हमने उसकी जांच करी और जांच में देखा गया कि टैंकर के अंदर लिसा उत्पाद बरोजा व तारपीन तेल के पीपे भरे है, जब पूरे माल की जांच की गई तो माल की कीमत लगभग 9 लाख रुपए के आसपास आंकी गई है हमने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें