Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

चंपावत:किशोरों को वाहन चलाने की अनुमति न दें अभिभावक :एआरटीओ

चंपावत:परिवहन विभाग ने 66 वाहनों के किए चालान, नियमों के पालन की अपील

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:डीएम के निर्देश पर निराश्रित गौवंशों को मिला नया आशियाना कालाझाला गौसदन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 2, 2025

नगर पालिका परिषद टनकपुर का स्वच्छता व सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम, कुल 22 आवारा पशु किए गए स्थानांतरितजिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा जिले में निराश्रित गौ वंशों को आशियाना देने का बेहतरीन कार्य किया जा रहा है जिले मे कई गोवंशों को सुरक्षित गौ सदन भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा नगर क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र में विचरण कर रहे कुल 22 निराश्रित गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित रूप से पकड़कर कालाझाला स्थित गौसदन में स्थानांतरित किया गया।यह कार्रवाई नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की वजह से उत्पन्न असुविधा, सड़क दुर्घटनाओं की संभावना तथा स्वच्छता संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए की गई। अभियान का उद्देश्य नगर में जनसुरक्षा, स्वच्छता एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को बनाए रखना है।नगर पालिका टनकपुर द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐसे अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे नगर क्षेत्र को पशु-मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाया जा सके।इसके साथ ही नगर पालिका परिषद ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतु पशुओं को खुला न छोड़ें और नगर की स्वच्छता, सुरक्षा व सुव्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।इस अभियान में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, डॉ. विजयपाल प्रजापति, करण नेगी, कमल किशोर जोशी, देवेंद्र खर्कवाल, वाहन चालक श्याम सिंह, पर्यावरण मित्र सुधीर, संजीव, आदर्श, अमित, सूरज, अरुण, सौरभ, शिवम शुक्ला सहित कई अन्य कर्मचारी व सहयोगी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें