रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर से जंग जीत चुकी शमशाद बानो व अन्य को किया सम्मानित
Laxman Singh Bisht
Wed, Feb 4, 2026
विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर से जंग जीत चुकी शमशाद बानो व अन्य को किया सम्मानित
आज दिनांक 04 फरवरी को राजकीय उप चिकित्सालय टनकपुर में मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री काजल रानी एवं श्रीमती प्रभा जोशी की उपस्थिति में विश्व कैंसर दिवस मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन पीएलबी अर्जुन सिंह और बिजेंद्र अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया सर्वप्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया विश्व कैंसर दिवस प्रति वर्ष 04 फरवरी को मनाया जाता है एवं हम लोग जागरूक रहकर से अपने जीवन को निरोग रख सकते हैं।एवं सरकार द्वारा प्राप्त सुविधाओं जैसे आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कर कैंसर जैसी भयावह बीमारी से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं तथा इसकी विधिक जानकारी दी गयी ।डॉक्टर प्रभा जोशी, डॉक्टर मोहम्मद उमर ,डॉक्टर ज्ञानेश्वर यादव ,डॉक्टर जितेंद्र जोशी,डॉक्टर ललित मोहन रखौलिया,डॉक्टर रश्मि कूट, डाक्टर सारिका बत्रा,डॉक्टर आफताब अंसारी ,डॉक्टर दीप्ति जोशी द्वारा बताया गया कि यूनाइटेड फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल द्वारा 2006 से विश्व कैंसर दिवस मनाने की शुरुवात हुई। यह दिवस कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है,यह एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है,विश्व में कैंसर से लाखों लोगों की मृत्यु होती है,समय समय पर जांच और पहचान से इसका इलाज संभव है,तंबाकू ओर धूम्रपान कैंसर के मुख्य लक्षण है।साथ ही यह भी जानकारी दी कि स्वस्थ जीवन शैली से कई प्रकार के कैंसर को रोका जा सकता है,कुछ कैंसर से बचाव हेतु टीके भी उपलब्ध हैं,यह दिन सभी को समान इलाज का अधिकार याद दिलाता है।विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री काजल रानी की उपस्थिति में श्रीमती प्रभा जोशी, डॉक्टर ललित मोहन रखौलिया द्वारा कैंसर से जंग लड़ रही श्रीमती गीता अग्रवाल , अतिकूर रहमान और कैंसर से जंग जीत चुकी पीएलबी शमशाद बानो को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। पीएलबी शमशाद बानो ने कहा कैंसर को हराया जा सकता है जरूरत है मजबूत हौसले की।