Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:बाढ़ आपदा से निपटने को टनकपुर तैयार, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 12, 2025

शारदा घाट पर फ्लड कंट्रोल मोबाइल पंपिंग यूनिट का सफल ट्रायल। प्रदेश की बनी पहली यूनिट।मानसून सत्र के दौरान अब टनकपुर क्षेत्र के लोगों को बाढ़ और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। प्रशासन द्वारा आपदा की स्थिति में त्वरित जल निकासी हेतु फ्लड कंट्रोल ऑटो प्राइम मोबाइल पंपिंग यूनिट की तैनाती की गई है। गुरुवार को शारदा घाट पर इस अत्याधुनिक मशीन का सफल ट्रायल एसडीएम श्री आकाश जोशी की उपस्थिति में किया गया एसडीएम आकाश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ₹24 लाख की लागत से प्राप्त इस 42 हॉर्सपावर की मोबाइल पंपिंग यूनिट की मदद से बरसात के समय जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी को शीघ्रता से बाहर निकाला जा सकेगा। यह यूनिट पूरे राज्य में केवल चम्पावत जनपद को उपलब्ध कराई गई है, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आपदा की स्थिति में यह यूनिट निजी परिसरों में भी निर्धारित शुल्क पर उपयोग की जा सकेगी। इसके लिए संबंधित लोग फायर ब्रिगेड अथवा नलकूप विभाग से संपर्क कर सकते हैं।प्रशिक्षण व ट्रायल के दौरान तहसीलदार श्री जगदीश गिरी सहित राजस्व विभाग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें